अफ्रीकी एकता संगठन (ओ.ए.यू.) क्या है | Organisation of African Unity in hindi oau full form in hindi
oau full form in hindi अफ्रीकी एकता संगठन (ओ.ए.यू.) क्या है | Organisation of African Unity in hindi ओएयू किसे कहते है ?
अफ्रीकी एकता संगठन (ओ.ए.यू.)
अफ्रीकी एकता एक बहुद्देशीय क्षेत्रीय संगठन तो है ही, सदस्यता की दृष्टि से सबसे बड़ा है। इसकी स्थापना 1963 में हुई थी। शुरू में इसके 30 सदस्य थे जो आज बढ़कर 51 तक पहुँच गये हैं। ये सभी सदस्य अफ्रीका के हैं क्योकि ओ ए यू का घोषणा पत्र गैर अफ्रीकी सदस्यता को मान्यता नहीं देता। दूसरे केवल स्वतंत्र एवं संप्रभु राज्य ही इसके सदस्य हो सकते हैं। 1990 में आजादी हासिल होने के बाद नामिबिया इसका 51 वां सदस्य बना।
उद्देश्य और सिद्धांत
ओ ए यू के निम्नांकित उद्देश्य हैं:
प) अफ्रीकी राज्यों के बीच एकता व एकजुटता को बढावा देना,
पप) अफ्रीकी लोगों के बेहतर जीवन के लिए सहयोग व प्रयासों का समन्वय करना,
पपप) अफ्रीकी राज्यों की संप्रभुता, सीमाई अखंडता व स्वतंत्रता की रक्षा करना,
पअ) अफ्रीका से हर तरह के उपनिवेशवाद को खत्म करना,
अ) संयुक्त राष्ट्र के चार्टर और मानवाधिकारों की सार्वभौम उद्घोषणा के प्रति आदरभाव रखते हुए अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देना।
ओ ए यू के बुनियादी सिद्धांतों में शामिल है – 1. आपसी विवादों का बातचीत, मध्यस्थता, मेलजोल, अथवा सुलह के जरिये निपटारा करना, 2. राजनीतिक हत्याओं व तोड़फाड़ की कार्यवाइयों की बेबाक भर्त्सना करना, तथा 3. सभी खेमों के साथ गुटनिरपेक्षता की नीति पर जोर देना।
ओ ए यू की स्थापना के समय घाना ने एक केन्द्रीय राजनीतिक संगठन बनाने की कोशिश की थी, एक ऐसे संगठन की जिसे साझी विदेश नीति, साझी योजना व आर्थिक विकास, साझी मुद्रा तथा साझी सुरक्षा व्यवस्था निर्धारित करने का अधिकार प्राप्त होगा। ओ ए यू चार्टर का अनुमोदन करने वाले अधिकांश देशों के राज्याध्यक्षों को यह प्रस्ताव पसंद नहीं था क्योंकि इसमें राष्ट्रीय संप्रभुता को तिलांजलि के प्रस्ताव के बदले एक ऐसे शिथिल संगठन को स्वीकारा गया जिसके पास एकता की दिशा में काम करने का संकुचित अधिकार होगा।
अंग और संस्थाएँ
राज्याध्यक्षों की वार्षिक एसेंबली ही ओ ए यू का सर्वोच्च सत्ता प्राप्त निकाय है। मंत्रिपरिषद इस सर्वोच्च अंग के एजेंडे का निर्धारण करती है। संगठन के कार्यों की निगरानी के लिए यह साल में दो बार बैठती है। आपातकालीन अवस्था में इसका सत्र कभी भी आहूत किया जा सकता है। इस सर्वोच्च निकाय के निर्णयों के कार्यान्वयन की जिम्मेवारी मंत्रिपरिषद पर होती है। जनरल सेकेटेरियट संगठन के दैनंदिन कार्यों का सपादन करता है। साथ ही निर्णयकारी निकायों की नियमित बैठकों का बंदोबस्त भी करता है। प्रशासकीय महासचिव सचिवालय का प्रधान होता है। पदनाम से ही स्पष्ट है कि अधिकारी को सीमित मामलों में ही हस्तक्षेप करने का अधिकार प्राप्त है। इसके अलावा, पाँच विशिष्ट प्रकार्य आयोग तथा एक सुलह, मेलजोल व मध्यस्थता आयोग मिलकर ओ ए यू के पूरे संगठनिक ढाँचों का निर्माण करते हैं।
भूमिका और कार्य
क्षेत्रीय राजनीतिक, आर्थिक अथवा शरणार्थी समस्याओं को सुलझाने में ओ ए यू की कोई प्रभावी भूमिका नहीं रही है। पिछले 30 सालों में इसके सामने अनेक ऐसे संकट आये जिनसे संगठन के टूट जाने का खतरा था। लेकिन लाचार होकर देखते रहने के अलावा यह ज्यादा कुछ न कर सका। अफ्रीका के अनेक देशों को गृहयुद्ध व गोरिल्ला संघर्ष के दंश सहने पड़े हैं। सही है कि दक्षिण अफ्रीका अथवा रोडेशिसा के पूर्ववर्ती श्वेत आधिपत्य वाले क्षेत्रों के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र के प्रस्तावों के असल कार्यान्वयन का मसला आने पर अफ्रीकी राज्यों ने व्यक्तिगत स्तर पर संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव का उल्लंघन करते हुए नस्लवादी दक्षिण अफ्रीकी प्रशासन के साथ व्यापारिक संबंध बनाये रखा। व्यापार नाकेबंदी के प्रस्ताव को अमल में ना लाया जा सका । तथापि राजनीतिक, आर्थिक व सामाजिक मसलों पर ओ ए यू की। महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ रही हैं। सबसे पहले 1965 में आर्थिक व सामाजिक क्षेत्र में निरंतर आधार पर पारस्परिक सहयोग करने के लिए ओ ए यू तथा संयुक्त राष्ट्र के आर्थिक आयोग के बीच समझौते पर हस्ताक्षर किए गए तथा अफ्रीका मे आर्थिक व सामाजिक विकास को आसान बनाया जा सके। दूसरे 1981 में उसने मानवाधिकार व जनाधिकार पर बने घोषणा पत्र को अंगीकार किया। यह घोषणा पत्र 1986 से लागू है। ओ ए यू ऐसा तीसरा क्षेत्रीय संगठन (यूरोपीय परिषद और ओ ए एस को छोडकर) है जिसके द्वारा क्षेत्रीय मानवाधिकार संधि तथा उसके कार्यान्वयन के उपाय मौजूद हैं।
बोध प्रश्न 2
टिप्पणी प) अपने उत्तर के लिए नीचे दिए गए स्थान का प्रयोग कीजिए।
पप) इस इकाई के अंत में दिए गए उत्तरों से अपने उत्तर की तुलना कीजिए।
1) सार्क के आठ महत्वपूर्ण उद्देश्यों की सूची बनाएँ।
2) क्षेत्रीय सहयोग कायम करने में सार्क बहुत सफल क्यों नहीं हुआ है ?
3) क्यों ओ ए यू एक सफल संगठन नहीं है?
हिंदी माध्यम नोट्स
Class 6
Hindi social science science maths English
Class 7
Hindi social science science maths English
Class 8
Hindi social science science maths English
Class 9
Hindi social science science Maths English
Class 10
Hindi Social science science Maths English
Class 11
Hindi sociology physics physical education maths english economics geography History
chemistry business studies biology accountancy political science
Class 12
Hindi physics physical education maths english economics
chemistry business studies biology accountancy Political science History sociology
English medium Notes
Class 6
Hindi social science science maths English
Class 7
Hindi social science science maths English
Class 8
Hindi social science science maths English
Class 9
Hindi social science science Maths English
Class 10
Hindi Social science science Maths English
Class 11
Hindi physics physical education maths entrepreneurship english economics
chemistry business studies biology accountancy
Class 12
Hindi physics physical education maths entrepreneurship english economics