हाउस ऑफ द पीपुल को लोक सभा का नाम किस वर्ष दिया गया था ? house of the people name changes to lok sabha in hindi
house of the people name changes to lok sabha in hindi हाउस ऑफ द पीपुल को लोक सभा का नाम कब दिया गया ?
प्रश्न : ‘हाउस ऑफ द पीपुल‘ को ‘लोक सभा‘ का नाम किस वर्ष दिया गया था?
(अ) 1954 (ब) 1964
(स) 1974 (द) 1984
S.S.C. स्टेनोग्राफर परीक्षा, 2011
S.S.C. संयुक्त हायर सेकेण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2010
उत्तर-(अ)
‘हाउस ऑफ द पीपुल‘ के लिए 14 मई, 1954 को ‘लोक सभा‘ नाम अपनाया गया था।
39. लोक सभा अध्यक्ष के वेतन और भत्ते कौन निर्धारित करता है?
(अ) राष्ट्रपति (ब) वेतन आयोग
(स) मंत्रीमंडल (द) संसद
S.S.C. मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 2006
उत्तर-(द)
अनु. 97 के अनुसार, राज्य सभा के सभापति और उपसभापति को तथा लोक सभा के अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष को, ऐसे वेतन और भत्तों का, जो संसद, विधि द्वारा नियत करे, संदाय किया जाएगा।
40. निम्न में से कौन सा प्रशासन पर विधायी नियंत्रण के अंतर्गत नहीं आता?
(अ) शून्यकाल (ब) स्थगन प्रस्ताव
(स) बजट सत्र (द) किसी विधेयक निरूपण
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2010
उत्तर-(अ)
शून्यकाल, प्रश्नकाल के तत्काल बाद शुरू होता है। इस काल में कोई कार्यवाही नहीं होती है। इसलिए शून्यकाल विधायी नियंत्रण के अंतर्गत नहीं आता है।
41. ऐसे व्यक्ति कौन हैं जो राज्य सभा के सदस्य होते हुए राज्य सभा और लोक सभा दोनों में बोल सकते हैं?
(अ) राज्य सभा का उपाध्यक्ष
(ब) राज्य सभा में सदन का नेता
(स) राज्य सभा के मनोनीत सदस्य
(द) वे मंत्री जो राज्य सभा के सदस्य हैं
S.S.C. Tax Asst. परीक्षा, 2006
उत्तर-(द)
प्रत्येक मंत्री एवं भारत के महान्यायवादी को यह अधिकार होगा कि वह किसी भी सदन में, संयुक्त बैठक में और संसद की किसी समिति में जिसका वह सदस्य है कि कार्यवाहियों में भाग ले किंतु इस अनुच्छेद के आधार पर वह मत देने का अधिकारी नहीं होगा (अनुच्छेद-88)।
42. राष्ट्रीय कोष का अभिरक्षक कौन-सा अंग है?
(अ) कार्यपालिका (ब) न्यायपालिका
(स) विधानमंडल (द) सिविल कर्मचारी
S.S.C. Tax Asst. परीक्षा, 2006
उत्तर-(स)
राष्ट्रीय कोष पर व्यापक विचार-विमर्श विधानमंडल में ही किया जाता है इसलिए विधानमंडल को ही राष्ट्रीय कोष का अभिरक्षक माना जाता है। बिना विधानमंडल की स्वीकृति के राष्ट्रीय कोष से धन नहीं निकाला जा सकता है।
44. पहले अविश्वास प्रस्ताव और दूसरे अविश्वास प्रस्ताव के बीच कितना अंतर होना चाहिए?
(अ) 2 महीने (ब) 3 महीने
(स) 6 महीने (द) 9 महीने
S.S.C. स्टेनोग्राफर परीक्षा, 2010
उत्तर-(*)
लोक सभा के नियमों के अधीन मंत्रिपरिषद के प्रति अविश्वास प्रस्ताव एक ही सत्र में एक से अधिक बार नहीं लाया जा सकता है परंतु यह दो सत्रों के बीच की अवधि पर निर्भर करता है। दो सत्रों के मध्य अधिकतम अंतराल 6 माह हो सकता है परंतु यह अंतराल कम भी हो सकता है, जैसा कि सामान्यतः होता है। इस प्रकार दो अविश्वास प्रस्तावों को दो सत्रों में प्रस्तुत किया जा सकता है जिनके बीच की अवधि 6 माह हो सकती है परंतु यह 6 माह से कम या अधिक भी हो सकती है जो कि उन दो सत्रों के अंतराल पर निर्भर करेगा।
45. संसद और संविधान साधन नहीं हैं-
(अ) विधिक न्याय के (ब) राजनीतिक न्याय के
(स) आर्थिक न्याय के (द) सामाजिक न्याय के
S.S.C.स्टेनोग्राफर परीक्षा, 2011
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2010
उत्तर-(अ)
भारतीय लोकतांत्रिक प्रणाली में लिखित संविधान एवं जनप्रतिनिधियों की निर्वाचित संसद की व्यवस्था देश के नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक न्याय प्रदान करने के मूल उद्देश्य के साथ की गई है। स्वयं संविधान की उद्देशिका में यह तथ्य उल्लिखित है। जबकि नागरिकों को विधिक न्याय उपलब्ध कराने का कार्य स्वतंत्र न्यायपालिका को सौंपा गया है।
46. भारत के प्रधानमंत्रियों का निम्नलिखित में से कौन-सा कालानुक्रम सही है?
I. इंदिरा गांधी II. जवाहरलाल नेहरू
III. मोरारजी देसाई IV. चरण सिंह
(अ) I, II, II,IV (ब) II, II, I,IV
(स) II, I , III, IV (द) III, II, IV, I
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2011
उत्तर-(स)
दिए गए भारत के प्रधानमंत्रियों का सही कालानुक्रम है- जवाहरलाल नेहरू (1950-1964), इंदिरा गांधी (1966-1977-1980-1984), मोरारजी देसाई (1977-1979), चरण सिंह (1979-1980)।
47. वह प्रधानमंत्री कौन हैं जिन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान संसद के अधिवेशन (सत्र) में भाग नहीं लिया?
(अ) ए. बी. बाजपेयी (ब) चंद्रशेखर
(स) वी.पी. सिंह (द) चै. चरण सिंह
S.S.C. मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 2006
उत्तर-(द)
चै. चरण सिंह ने अपने पूरे कार्यकाल (28 जुलाई, 1979 से 14 जनवरी, 1980) के दौरान संसद के अधिवेशन (सत्र) में भाग नहीं लिया।
48. लोक सभा आयोजित करने के लिए अपेक्षित गणपूर्ति (कोरम) क्या है?
(अ) 1/6 (ब) 1/8
(स) 1/10 (द) 1/5
S.S.C. (डाटा एंट्री ऑपरेटर) परीक्षा, 2009
उत्तर-(स)
संविधान के अनु. 100(3) के तहत, प्रत्येक सदन (लोक सभा/राज्य सभा) की कार्यवाही आयोजित करने के लिए अपेक्षित गणपूर्ति (या कोरम) कुल सदस्य संख्या का 1/10 भाग होती है।
49. लोकतंत्र की महत्त्वपूर्ण विशेषता, निम्न में से किसको प्रमुखता देने की है?
(अ) कार्यपालिका (ब) न्यायपालिका
(स) नागरिक (द) सिविल सोसाइटी
S.S.C. स्टेनोग्राफर परीक्षा, 2011
उत्तर-(स)
लोकतंत्र का मूलाधार नागरिक होते हैं। अतः लोकतंत्र की महत्त्वपूर्ण विशेषता नागरिकों को प्रमुखता देने की है। नागरिक (जनता) ही लोकतंत्र में अपनी सरकार का चुनाव करते हैं।
50. किसने कहा था ‘‘संसदीय लोकतंत्र का अर्थ है एक व्यक्ति और एक मत‘‘?
(अ) जवाहरलाल नेहरू (ब) एम.के.गांधी
(स) डॉ. बी. आर. अंबेडकर (द) सरदार पटेल
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2012
उत्तर-(स)
भारत के प्रथम चिंतक डॉ. बी.आर. अंबेडकर हैं, जिन्होंने पश्चिमी पद्धति के लोकतंत्र का समर्थन करते हए कहा था कि ‘‘संसदीय लोकतंत्र का आशय एक व्यक्ति और एक मत है‘‘।
मंत्रिपरिषद
ऑनलाइन परीक्षा प्रश्न (2016)
राष्ट्रपति मंत्रिपरिषद के सदस्य को कैसे बर्खास्त कर सकते है?
– प्रधानमंत्री की सिफारिश पर
राष्ट्रपति किसके परामर्श से संसद के सभी सत्र आयोजित और स्थगित करते हैं? – प्रधानमंत्री
एकात्मक सरकार में समस्त ताकत किसके हाथ में होता है?
– केंद्रीय सरकार
ऑफलाइन परीक्षा-प्रश्न (2006-2015)
1. मंत्रिपरिषद की बैठकों की अध्यक्षता कौन करता है?
(अ) प्रधानमंत्री (ब) राष्ट्रपति
(स) मंत्रिमंडल सचिव (द) लोक सभा अध्यक्ष
S.S.C. मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 2008
उत्तर-(अ)
मंत्रिपरिषद की बैठकों की अध्यक्षता प्रधानमंत्री द्वारा की जाती है क्योंकि वही मंत्रिपरिषद का अध्यक्ष होता है।
2. भारत का प्रधानमंत्री बनने के लिए अपेक्षित न्यूनतम आयु क्या है?
(अ) 18 वर्ष 65-25 वर्ष (ब) 21 वर्ष
(स) 25 वर्ष (द) 35 वर्ष
S.S.C. मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 2008
उत्तर-(स)
भारत का प्रधानमंत्री बनने के लिए उसका संसद के किसी सदन का सदस्य होना (न होने की स्थिति में 6 माह के भीतर होना) आवश्यक है। लोक सभा की सदस्यता के लिए न्यूनतम आयु 25 वर्ष और राज्य सभा की सदस्यता के लिए न्यूनतम आयु 30 वर्ष है। अतः भारत का प्रधानमंत्री बनने के लिए अपेक्षित न्यूनतम आयु 25 वर्ष है।
3. योजना आयोग का अध्यक्ष कौन है?
(अ) राष्ट्रपति (ब) प्रधानमंत्री
(स) वित्त मंत्री (द) उपराष्ट्रपति
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2011
उत्तर-(ब)
योजना आयोग एक संविधानेत्तर संस्था है जिसका गठन 15 मार्च, 1950 को एक कार्यपालिकीय आदेश द्वारा किया गया। प्रधानमंत्री योजना आयोग का पदेन अध्यक्ष होता है। 1 जनवरी, 2015 को भारत सरकार ने योजना आयोग के स्थान पर नीति आयोग के निर्माण की घोषणा की। इस आयोग का अध्यक्ष भी प्रधानमंत्री ही होता है।
4. भारत में अवशिष्ट शक्तियां निहित हैं –
(अ) केंद्रीय सरकार में
(ब) राज्य सरकार में
(स) केंद्रीय सरकार और राज्य सरकार दोनों में
(द) स्थानीय शासन में
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier-I) परीक्षा, 2011
उत्तर-(अ)
भारत में अवशिष्ट शक्तियां केंद्रीय सरकार में निहित की गई हैं। संविधान के अनुच्छेद 248 के अनुसार, अवशिष्ट शक्ति अर्थात् ऐसे विषय पर, जो संघ, राज्य या समवर्ती सूची में शामिल नहीं है, विधि बनाने की शक्ति संघीय विधानमंडल में निहित होगी।
5. संसदीय प्रकार की सरकार में ‘‘वह बराबर वालों में पहला होता है‘‘। वह कौन है?
(अ) राष्ट्रपति (ब) प्रधानमंत्री
(स) विपक्ष का नेता (द) निचले सदन का अध्यक्ष
S.S.C. (डाटा एंट्री ऑपरेटर) परीक्षा, 2009
उत्तर-(ब)
संसदीय सरकार में प्रधानमंत्री बराबर वालों में पहला होता है। हालांकि प्रधानमंत्री का चयन बहुमत-दल वाले सांसद करते हैं किंतु मंत्रिपरिषद का चयन वह स्वयं करता है। कैबिनेट में सहयोगी मंत्रियों के परामर्श पर प्रधानमंत्री ही निर्णय लेता है। इसीलिए लॉर्ड मॉर्ले (मोरले) ने प्रधानमंत्री को ‘समकक्षों में प्रथम‘ कहा है।
6. किसने प्रधानमंत्री को समकक्षों में प्रथम कहा है?
(अ) मोरले (ब) हरकोर्ट
(स) लास्की (द) लोवेल
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier-I) परीक्षा, 2014
उत्तर-(अ)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
7. ‘मंत्रिमंडलीय तानाशाही‘ का विचार किसकी देन है?
(अ) म्यूर (ब) लोवेल
(स) मैरिअट (द) लास्की
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier-I) परीक्षा, 2014
उत्तर-(अ)
‘मंत्रिमंडलीय तानाशाही‘ का विचार रैमसे म्यूर की देन है। म्यूर का मानना है कि अपने दल के बहुमत के कारण सरकार सब कुछ करने की अवस्था में आ जाती है।
8. किसने मंत्रिमंडलीय पद्धति को ‘‘राज्य रूपी जहाज का स्टीयरिंग व्हील‘‘ कहा है?
(अ) लोवेल (ब) म्यूर
(स) मैरियट (द) बैगहॉट
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier-I) परीक्षा, 2014
उत्तर-(ब)
रैमसे म्यूर (Ramsay Muir) ने मंत्रिमंडलीय पद्धति को ‘‘राज्य रूपी जहाज का स्टीयरिंग व्हील‘‘ कहा है।
हिंदी माध्यम नोट्स
Class 6
Hindi social science science maths English
Class 7
Hindi social science science maths English
Class 8
Hindi social science science maths English
Class 9
Hindi social science science Maths English
Class 10
Hindi Social science science Maths English
Class 11
Hindi sociology physics physical education maths english economics geography History
chemistry business studies biology accountancy political science
Class 12
Hindi physics physical education maths english economics
chemistry business studies biology accountancy Political science History sociology
English medium Notes
Class 6
Hindi social science science maths English
Class 7
Hindi social science science maths English
Class 8
Hindi social science science maths English
Class 9
Hindi social science science Maths English
Class 10
Hindi Social science science Maths English
Class 11
Hindi physics physical education maths entrepreneurship english economics
chemistry business studies biology accountancy
Class 12
Hindi physics physical education maths entrepreneurship english economics