वह अंग जो मानव शरीर में पित्त उत्पन्न करता है | मनुष्यों में पित्त का उत्पादन किस अंग में होता है शरीर के किस भाग में पित्त का निर्माण होता है
शरीर के किस भाग में पित्त का निर्माण होता है bile produced by which organ in hindi वह अंग जो मानव शरीर में पित्त उत्पन्न करता है | मनुष्यों में पित्त का उत्पादन किस अंग में होता है ?
जीव विज्ञान ( मानव शरीर तन्त्र, विटामिन तथा खनिज ) प्रश्न और उत्तर
111. निम्नलिखित में से किस विटामिन की कमी के कारण मसूड़ों से रक्त आता है और दांत हिलने लगता है?
(अ) विटामिन-A (ब) विटामिन-B
(स) विटामिन-C (द) विटामिन-D
(इ) इनमें से कोई नहीं
R.R.B. कोलकाता (G-G-) परीक्षा, 2005
उत्तर-(स)
व्याख्या-विटामिन-C जिसका रासायनिक नाम एस्कॉर्दिक एसिड है, की कमी से रक्तस्राव की प्रवृत्ति बढ़ जाती है, मसूड़ों से खून बहने लगता है तथा दांत हिलने लगते हैं।
112. दूध में होते हैं –
(अ) कार्बोहाइड्रेट (ब) प्रोटीन
(स) वसा (द) कैल्शियम
(इ) ये सभी
R.R.B. कोलकाता (G-G-) परीक्षा, 2005
उत्तर-(इ)
व्याख्या-दूध में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, वसा तथा कैल्शियम के साथसाथ लगभग सभी पोषक तत्व पाए जाते हैं। दूध को पूर्ण खाद्य पदार्थ की संज्ञा दी जाती है।
113. वह अंग जो मानव शरीर में पित्त उत्पन्न करता है-
(अ) पित्ताशय (ब) यकृत
(स) गुर्दे (द) ग्रास नली
(इ) इनमें से कोई नहीं
R.R.B. कोलकाता (G-G-) परीक्षा, 2005
उत्तर-(ब)
व्याख्या -पित्त का सान यकृत में होता है तथा यकृत द्वारा सावित पित्त पित्ताशय में एकत्र होता है। पित्त हल्के पीले रंग का एक क्षारीय द्रव है इसका pH मान 7.35-7.45 होता है।
114. नेत्र-गोलक किस सेट द्वारा चालित होता है?
(अ) 4 मांसपेशियों के (ब) 6 मांसपेशियों के
(स) 8 मांसपेशियों के (द) 10 मांसपेशियों के
R.R.B. चंडीगढ़ (E.S.M.) परीक्षा, 2004
उत्तर-(ब)
व्याख्या- नेत्र गोलक 6 मांसपेशियों के सेट द्वारा संचालित होता है। नेत्रगोलक नेत्रकोटर में स्थित होता है। यह सिलियों, क्रिस्टलीय लेन्स, काचाभ पिंड और नेत्रोद्र से बना होता है।
115. सामान्य व्यक्ति का सामर्थ्य होता है :
(अ) 0.05-10 अश्व शक्ति (ब) 0.05-1.0 अश्व शक्ति
(स) 1 अश्व शक्ति (द) इनमें से कोई नहीं
R.R.B. सिकंदराबाद (T-A-) परीक्षा, 2005
उत्तर-(ब)
व्याख्या-सामान्य व्यक्ति की सामर्थ्य 0.05 से 1.0 अश्व शक्ति के बीच होता है। एक अश्व शक्ति 746 वाट के बराबर होती है।
116. मशरुम से बहुतायात में मिलता ह-ै
(अ) प्रोटीन (ब) खनिज
(स) कार्बोहाइड्रेट्स (द) उपर्युक्त में से कोई नहीं
R.R.B. जम्मू (J-C-) परीक्षा, 2001
उत्तर-(अ)
व्याख्या-मशरुम में 91% जल, 3.7% प्रोटीन तथा 0.6% अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह एक कवक (थ्नदहने) है।
117. अधिकतम शाकाहारी प्रोटीन पाए जाते हैं?
(अ) अनाजों से (ब) दालों से
(स) सब्जियों से (द) दूध से
R.R.B. त्रिवेन्द्रम (Ast- äiv-) परीक्षा, 2004
उत्तर-(ब)
व्याख्या-दिए गए विकल्पों में अधिकतम शाकाहारी प्रोटीन दालों में पाये जाते हैं। प्रोटीन का मुख्य कार्य ऊतकों की मरम्मत करना है।
118. ‘आइरिस‘ का क्या काम होता है?
(अ) आंख में जाने वाले प्रकाश की मात्रा को नियंत्रित करना
(ब) आंख में जाने वाले प्रकाश की मात्रा को लौटाना
(स) प्रतिबिम्ब लेंस को चित्र भेजना
(द) इनमें से कोई नहीं
R.R.B. अहमदाबाद (A.S.M.) परीक्षा, 2004
उत्तर-(अ)
व्याख्या-आंख में कार्निया के ठीक पीछे एक पर्दा होता है जिसे ‘आइरिस‘ (Iris) कहते हैं। आइरिस का कार्य आंख में जाने वाले प्रकाश की मात्रा को नियन्त्रित करना होता है।
119. निम्न में से कौन-सा एक मानव नेत्र का भाग नहीं है।
(अ) फीमर (ब) आइरिस
(स) प्यूपिल (द) रेटीना
R.R.B. पटना (T.C./C.C./J.C.) मुख्य परीक्षा, 2012
उत्तर-अ
व्याख्या-फीमर मानव शरीर की सबसे लम्बी हड्डी है। यह मानव जांघ की हड्डी है जबकि आइरिस, प्यूपिल, रेटीना मानव नेत्र का भाग है।
120. किस मानवांग में सर्वाधिक कोलेस्ट्रॉल उत्पादित होता है?
(अ) यकृत (Liver) (ब) आमाशय (Stomach)
(स) अन्याशय (Pancresa) (द) पित्ताशय (Gall Bladder)
R.R.B. भोपाल (G-G) परीक्षा, 2001
उत्तर-(अ)
व्याख्या-कोलेस्ट्रॉल का सर्वाधिक उत्पादन यकृत में होता है। यकृत से पित्त सावित होता है। पित्त में कोलेस्ट्रॉल, लिसाइथिन आदि पदार्थ पाये जाते हैं।
121. निम्नलिखित में से कौन-सी किरणे आंखों से नहीं देखी जा सकती है?
(अ) पराबैगनी किरणें (ब) गामा किरणें
(स) अवरक्त किरणें (द) उपर्युक्त सभी
R.R.B. चंडीगढ़ (E.S.M.) परीक्षा, 2004
उत्तर-(द)
व्याख्या-उपर्युक्त सभी किरणे आंखों से नहीं देखी जा सकती है।
122. अच्छे स्वास्थ्य के लिए निम्न में से किसकी छोटी मात्रा में आवश्यकता होती है?
(अ) रेशा (ब) प्रोटीन
(स) खनिज (द) वसा
(द) कार्बोहाइड्रेट
R.R.B. कोलकाता (GG) परीक्षा, 2005
उत्तर-(स)
व्याख्या-शरीर में लगभग 20 खनिज लवणों के तत्व पाए जाते हैं। उनकी अल्प मात्रा मानव के अच्छे स्वास्थ्य के लिए आवश्यक होती है।
123. मनुष्य नेत्र की मोतियाबिन्द (Cataract) की शल्यक्रिया में शल्य चिकित्सक किसे हटाता है?
(अ) रेटिना
(ब) लेंस की अतिरिक्त मांसपेशियां
(स) लेंस
(द) लेंस का तनुपट (Diaphragm)
R.R.B. भोपाल (GG) परीक्षा, 2001
उत्तर-(स)
व्याख्या-मोतियाबिन्द को शल्यक्रिया में चिकित्सक संक्रमित लेन्स को हटाकर चश्मा लगा देता है। इस रोग में लेन्स की पारदर्शक क्षमता समाप्त हो जाती है।
124. आंख के लेंस के धुंधला हो जाने को क्या कहते हैं।
(अ) मायोपिया (ब) हाईपर मायोपिया
(स) नेत्र-श्लेष्मा (द) मोतियाबिन्द
R.R.B. मालदा (T.A./C.A.) परीक्षा, 2007
उत्तर-(द)
व्याख्या-उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
125. ‘अप्थॉल्मिक‘ संबंधित हैः
(अ) नाक (ब) मुंह
(स) जीभ (द) आंख
R.R.B. अहमदाबाद (A.S.M.) परीक्षा, 2004
उत्तर-(द)
व्याख्या- ‘अप्थॉल्मिक‘ (Opthalmic) आंख और दृष्टि से सम्बन्धित है।
126. बेरियम मील………के लिए प्रयुक्त होता है
(अ) रक्त समूह की जांच करने
(ब) पोषण नाल के X- किरण
(स) मस्तिष्क का X- किरण
(द) तीनों में कोई सही नहीं है
R.R.B. चेन्नई (T-C-) परीक्षा, 2005
उत्तर-(ब)
व्याख्या-‘बेरियम मील‘ पोषण नाल या पेट के एक्स-रे परीक्षण के पूर्व पिलाया जाता है। एक्स किरणों का अच्छा अवशोषक होने के कारण बेरियम मील पेट के अन्य भागों को स्पष्ट दिखने में मदद करता है।
127. नेत्रदान में दाता के आंख का कौन-सा भाग प्रत्यारोपित किया जाता है।
(अ) कार्निया (ब) लेंस
(स) रेटिना (द) पूरी आंख
R.R.B. रांची (C.C/T.C./J.C.) परीक्षा, 2006
उत्तर-(अ)
व्याख्या- नेत्रदान में दाता के आंख का कार्निया (Cormea) प्रत्यारोपित किया जाता है।
128. ‘हाइजीन‘ विज्ञान है-
(अ) आदत का (ब) स्वास्थ्य का
(स) परिवेश का (द) स्वच्छता का
R.R.B. बंगलौर (Ast- äiv.) परीक्षा, 2004
उत्तर-(द)
व्याख्या-‘हाइजीन‘ (Hygiene) स्वच्छता का विज्ञान है।
129. मानव शरीर में वृक्क (किडनी) निम्नलिखित में से किस प्रणाली
का भाग है?
(अ) वस्ति (मूत्र संबंधी) (ब) पाचन
(स) श्वसन (द) तंत्रिका
R.R.B. सिकंदराबाद (T-A-) परीक्षा, 2005
R.R.B. चंडीगढ़ (Stenographer) परीक्षा, 2008
उत्तर-(अ)
व्याख्या-वृक्क या किडनी, उत्सर्जन तंत्र का महत्त्वपूर्ण अंग है। वृक्क मूत्र का फिल्ट्रेशन करता है तथा रक्त में pH का नियंत्रण करता है। वृक्क पोषक तत्वों के अधिशेष भाग का निष्कासन करता है तथा रक्त के परासरण दाब (O.P) को नियन्त्रित करता है।
130. निम्नलिखित में से शरीर की द्वितीय सबसे बड़ी प्रन्थि कौन-सी है?
(अ) यकृत (ब) गुर्दा
(स) पेट (द) आन्याशय
R.R.B. चंडीगढ़ (E.S.M.) परीक्षा, 2004
उत्तर-(द)
व्याख्या-पारीर की सबसे बड़ी ग्रन्थि यकृत तथा दूसरी सबसे बड़ी ग्रन्धि आन्याशय (Puncresa) है। ये दोनों अंग पाचन तंत्र के भाग हैं।
131. मानव शरीर में भोजन के पाचन के संदर्भ में लाइपेज का स्राव कहां होता है?
(अ) आमाशय (ब) यकृत
(स) आन्याशय (द) बृहदान्त्र
R.R.B. गुवाहाटी (T.A.) परीक्षा. 2005
उत्तर-(स)
व्याख्या-लाइपेज आमाशय तथा अन्याशय दोनों से स्रावित होता है। लेकिन यह मुख्यतः अग्न्याशय से सावित होता है। जठर रस में पाए जाने वाले लाइपेज को गैस्ट्रिक लाइपेज कहते हैं।
132. प्रसिका एक नली है जो कि………….भी कहलाती है.
(अ) आहार नली (ब) वायु नली
(स) डिमवाही नली (द) छोटी आंत
(इ) बड़ी आंत
R.R.B. कोलकाता (G-G-) परीक्षा, 2005
उत्तर-(अ)
व्याख्या-प्रसिका या ग्रासनली, आहारनाल का एक भाग होती है। यह आहारनाल का अगला हिस्सा होती है, जो मुखग्रासन गुहिका के ठीक नीचे वाला भाग है।
133. प्रौढ़ों में चार प्रकार के दांत हैं। इन चारों में, नुकीला एक मूलवाला दांत……….कहलाता है-
(अ) चर्वणक (ब) अग्रचर्वणक
(स) रदनक (द) कृन्तक
R.R.B. सिकंदराबाद (T-C-) परीक्षा, 2005
उत्तर-(स)
व्याख्या-नुकीला एक मूलवाला दांत रदनक कहलाता है। मानव में 8 कृन्तक दांत, 4 रदनक दांत, 8 अग्रचवर्णक तथा 12 चवर्णक दांत होते हैं।
134. खाद्य संसाधन तथा संचय द्वारा कौन से पोषक तत्व अधिकांश रूप
में प्रभावित होते हैं?
(अ) प्रोटीन (ब) कार्बोहाइड्रेट
(स) विटामिन (द) वसा
R.R.B. गोरखपुर (A.S.M.) परीक्षा, 2001
उत्तर-(ब)
व्याख्या-कार्बोहाइड्रेट ऊर्जा के मुख्य स्रोत हैं। ये शरीर में ईंधन के शीघ्र एवं सरलता से उपलब्ध स्रोत हैं। ये शरीर में स्टार्च व ग्लाइकोजन के रूप में संचित रहते हैं। ये यकृत द्वारा ग्लाइकोजन में परिवर्तित हो जाते हैं तथा ऊर्जा प्रदान करते हैं। ये शरीर का ताप बनाए रखते हैं। ये डी.एन.ए. तथा आर.एन.ए. के निर्माण में भी काम आते हैं।
हिंदी माध्यम नोट्स
Class 6
Hindi social science science maths English
Class 7
Hindi social science science maths English
Class 8
Hindi social science science maths English
Class 9
Hindi social science science Maths English
Class 10
Hindi Social science science Maths English
Class 11
Hindi sociology physics physical education maths english economics geography History
chemistry business studies biology accountancy political science
Class 12
Hindi physics physical education maths english economics
chemistry business studies biology accountancy Political science History sociology
English medium Notes
Class 6
Hindi social science science maths English
Class 7
Hindi social science science maths English
Class 8
Hindi social science science maths English
Class 9
Hindi social science science Maths English
Class 10
Hindi Social science science Maths English
Class 11
Hindi physics physical education maths entrepreneurship english economics
chemistry business studies biology accountancy
Class 12
Hindi physics physical education maths entrepreneurship english economics